जयपुर के विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने श्रद्धापूर्वक शिरकत की। इस दौरान उन्होंने परम पूज्य आचार्य मृदुल कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद लिया और कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
कथा के दौरान पंडाल में भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आचार्य मृदुल कृष्ण शास्त्री ने अपने प्रवचनों में भक्ति, धर्म और मानव कल्याण का संदेश दिया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों को सुदृढ़ करते हैं।
इसी अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नींदड़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज से आत्मीय भेंट की और उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जगद्गुरु के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन समाज को धर्म, सेवा और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य करता है।

