अशोक गहलोत पर मंत्री जोगाराम पटेल का हमला,बोले—‘इंतजार शास्त्र’ के नाम पर फैला रहे भ्रम

Jaipur Rajasthan

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा इंतजार शास्त्र के नाम से भ्रम फैलाया जा रहा है। जबकि उन्हें पता होना चाहिए कि उनके राज में युवाओं को रोजगार के लिए कितना इंतजार करवाया। युवाओं को रोजगार नहीं देकर और पेपर लीक करवाकर उनके साथ धोखा किया।

उन्होंने कहा कि गत कांग्रेस सरकार ने किसानों को ऋण माफी का कहकर केवल इंतजार करवाया। विधायकों को होटलों में बंद करके जनता को उनके साथ मिलने का इंतजार करवाया। माताओं, बहनों, बेराजगारों को विकास के नाम पर इंतजार करवाया।

ऐसी स्थिति में हमारी सरकार ऐतिहासिक कार्य कर रही है, तीनों ऐतिहासिक बजट की क्रियान्विति धरातल पर उतर रही है। राइजिंग राजस्थान के जरिए उद्योग बढ़ने के साथ ही बेराजगारों को रोजगार मिल रहा है। ऐसी स्थिति में अशोक गहलोत को इस तरह से भ्रम फैलाने वाले व्यक्तव्य नहीं देने चाहिए। उनके अनुभव का हम लाभ लेना चाहते हैं पर वो अपनी पार्टी में अंतकर्लह के कारण सुर्खियों में रहने के लिए ऐसे बयान देते हैं।