नीतू बारूपाल ने आईपीएल की तैयारियों का जायजा लिया:आपसी समन्वय से आयोजन को सफल बनायेंगे

Jaipur Rajasthan Sports

जयपुर, 3 अप्रैल। संयुक्त शासन सचिव, युवा मामले एवं खेल तथा राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की सचिव नीतू बारूपाल ने शुक्रवार कि शाम सवाई मान सिंह स्टेडियम, जयपुर में आगामी दिनों में होने वाले आईपीएल मैचों के लिए चल रही विभिन्न तैयारियों का जायज़ा लिया। इस दौरान उनके साथ पीडब्ल्यूडी एवं क्रीड़ा परिषद के साथ राजस्थान रॉयल्स के अधिकारी/प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

जयपुर में आईपीएल मैचों के लिए तैयारियां फ़रवरी माह से ही शुरू हो गई हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की टीम स्टेडियम में सभी तरह के नवीनीकरण एवं अपग्रेडेशन के कार्यों को समय पर पूरा कर स्टेडियम को मैचों के आयोजन के लिए तैयार कर देगी। आईपीएल मैचों के आयोजन से पहले फ्लड लाइट्स, वीआईपी साउथ स्टेंड्स के साथ नॉर्थ और अन्य स्टेंड्स का सुरक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक कार्य पूरे किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर बारूपाल ने कहा कि सभी विभागों के बीच आपसी समन्वय से इस आयोजन को सफल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएल मैचों के दौरान दर्शकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।सभी आपसी समन्वय से इस आयोजन को सफल बनायेंगे