जयपुर, 25 नवंबर — राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को उपचुनाव में विजयी हुए प्रमोद जैन ‘भाया’ को विधानसभा सदस्य पद की शपथ दिलाई। भाया ने हिंदी भाषा में शपथ ग्रहण की।
शपथ समारोह के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कई विधायक, विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने नव-निर्वाचित विधायक को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

