NSUI राजस्थान की मासिक बैठक आयोजन,नशा के विरूद्ध अभियान के तहत साइकिल यात्रा को लेकर बनाई गई रणनीति

Jaipur Rajasthan

जयपुर –
आज NSUI राजस्थान द्वारा प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ जी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेशभर से NSUI पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, छात्र हितों एवं प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इसके साथ ही, राजस्थान में NSUI द्वारा जल्द ही प्रारंभ किए जाने वाले “नशा छोड़ो अभियान” पर विशेष मंथन किया गया। यह अभियान साइकिल यात्रा के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर में NSUI कार्यकर्ता प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ जी के नेतृत्व में साइकिल यात्रा करेंगे। इस अभियान के तहत प्रदेशभर के प्रत्येक गाँव और कस्बे में जाकर नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाई जाएगी तथा युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

बैठक में इस महत्त्वपूर्ण अभियान की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ, इसे अधिक प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। साथ ही, संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु कई अहम निर्णय लिए गए।

इस अवसर पर प्रदेशभर से आए NSUI पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए और संगठन को मजबूत करने के संकल्प को दोहराया।