शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चीन के तियानजिन में एक विशेष कार होंगकी L5 से सफर कराया गया। यह कार चीन में प्रतिष्ठा और ताक़त का प्रतीक मानी जाती है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी आधिकारिक दौरों पर इसी कार का इस्तेमाल करते हैं।
होंगकी L5 को “रेड फ्लैग” के नाम से भी जाना जाता है और इसे चीन की ‘रोल्स रॉयस’ कहा जाता है। 2019 में भारत यात्रा के दौरान शी जिनपिंग ने भी इसी कार का उपयोग किया था।
इस कार का इतिहास 1958 से जुड़ा है, जब चीन की सरकारी कंपनी फर्स्ट ऑटोमोटिव वर्क्स (FAW) ने इसे कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के शीर्ष नेताओं के लिए तैयार किया था। आज यह ‘मेड इन चाइना’ का अहम प्रतीक मानी जाती है।

