गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश –“जो सिंदूर मिटाएगा,उसका मिटना तय”

Front-Page National

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिन के गुजरात दौरे के दौरान सोमवार को भुज पहुंचे, जहां उन्होंने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। पीएम मोदी ने कहा, “भारत पर आंख उठाने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पाकिस्तान को कहता हूं – चैन से जियो, अपने हिस्से की रोटी खाओ, नहीं तो मेरी गोली तो है ही।”

इससे पहले दाहोद में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को 140 करोड़ भारतीयों को चुनौती माना गया। लेकिन हमने आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया।”

जनता को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “आप बताइए, क्या ऐसे हालात में मोदी चुप बैठ सकता था? जब कोई हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाने की कोशिश करेगा, तो उसका भी मिटना तय है।”

पीएम मोदी ने सोमवार को वडोदरा, दाहोद और भुज में रोड शो किए। दाहोद और भुज में जनसभाओं को संबोधित किया। भुज में उन्होंने 53,400 करोड़ रुपये की लागत से जुड़े 31 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और ई-लोकार्पण किया।