राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 घंटे के दौरे पर गोरखपुर में,AIIMS और आयुष विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में होंगी शामिल

Front-Page National

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को दोपहर करीब 1:30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचीं। एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति का यह गोरखपुर दौरा करीब 30 घंटे का है।

एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधे गोरखपुर एम्स पहुंचीं, जहां वह दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं और 61 छात्रों को डिग्रियां प्रदान कर रही हैं।

मंगलवार, 1 जुलाई को राष्ट्रपति राज्य के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, पिपरी भटहट का लोकार्पण करेंगी। इसके अलावा, वह महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय आरोग्यधाम, सोनबरसा में अकादमिक भवन, ऑडिटोरियम और पंचकर्म यूनिट का लोकार्पण तथा छात्रावास का शिलान्यास भी करेंगी।

इससे पहले राष्ट्रपति बरेली में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) के दीक्षांत समारोह में भी शिरकत कर चुकी हैं।