राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का राज्यपाल मिश्र और विधानसभा अध्यक्ष डॉ.जोशी ने जयपुर पहुंचने पर किया स्वागत

Jaipur Rajasthan

जयपुर:-राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के जयपुर पहुंचने पर गुरुवार को यहां सांगानेर हवाई अड्डे स्थित स्टेट हैंगर पर राज्यपाल कलराज मिश्र और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने एयरपोर्ट पर अगवानी कर स्वागत  किया । 

राज्यपाल कलराज मिश्र ने पुष्प भेंट कर और विधानसभा अध्यक्ष डॉ जोशी ने सूत की माला  से राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राजभवन पहुँचने पर भी राज्यपाल मिश्र ने उनका पुष्प भेंटकर स्वागत किया।

राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार सुबह 10 बजे के बाद राष्ट्रपति का विधानसभा जाने का कार्यक्रम हैं। इस दौरान वे राजस्थान विधानसभा में शुरू हो रहे सत्र के उद्घाटन सत्र में शामिल होकर विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी।दो घंटे के इस कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति का खाटू श्यामजी जाने का कार्यक्रम हैं। दिन में राष्ट्रपति खाटू नरेश के दर्शन करेंगी, जिसके बाद स्थानीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति के शामिल होने की सम्भावना बताई जा रही हैं।

खाटू श्याम में राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए आज वायु सेना के तीन हेलिकॉप्टर ने वहां पर रिहर्सल की हैं। शुक्रवार को 5 बजे राष्ट्रपति खाटू से हेलिकॉप्टर से जयपुर एयरपोर्ट पर आएंगी। जहां से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू राज्यपाल के साथ सीधे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जाएंगी।इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति के करीब दो घंटे रुकने का प्रोग्राम हैं। कार्यक्रम से राष्ट्रपति का सीधे राजभवन जाने का कार्यक्रम हैं।

शनिवार सुबह करीब 9 बजे राष्ट्रपति जयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली निकल जाएंगी।