भारतीय जनता पार्टी सांगानेर मंडल के वार्ड 88 में मंगलवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुखर्जी के विचारों और योगदान को याद किया।
वार्ड संयोजक हरीनारायण चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राधेश्याम विजयवर्गीय रहे। वहीं, कानूनी विभाग के जिला संयोजक खेमचंद शर्मा ने डॉ. मुखर्जी के जीवन और विचारधारा पर प्रकाश डाला।
मंडल महामंत्री छोटू राम गुर्जर ने मुखर्जी के बलिदान दिवस का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का संयोजन कैलाश सैनी ने किया और सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता तेजकांत नागरवाल, अशोक शर्मा, पार्षद प्रत्याशी दमयंती नोगिया, ओमप्रकाश यादव, भंवर सेन, बुद्धि प्रकाश, मोहन सिंह, दीपचंद महावर, वरुण शर्मा, विनोद कुमार समेत कई बूथ अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

