हिमाचल में राहुल गांधी बोले-प्रधानमंत्री ने 22 परिवार खरबपति बनाए:कहा-मोदी कहते हैं उनका भगवान से डायरेक्ट कनेक्शन और चमचे ताली बजाते हैं

Front-Page Loksabha Election National Politics

नाहन:-कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने पहली रैली सिरमौर के नाहन में की। अब वह हमीरपुर में पहुंचे है। यहां वह रैली को संबोधित कर रहे है।

इससे पहले नाहन उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले किए। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अंबानी-अडानी जैसे 22 परिवारों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया। मगर हिमाचल को आपदा में हुई तबाही से उभारने के लिए 9000 करोड़ रुपए नहीं दिए। उन्होंने कहा कि PM मोदी ने अडानी-अंबानी जैसे घरानों के लिए काम कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि हिमाचल में 22 हजार परिवार आपदा से प्रभावित हुए। प्रधानमंत्री ने उनकी परवाह नहीं की। मगर 22 परिवारों को अरबपति जरूर बनाया। 24 साल मनरेगा का पैसा प्रधानमंत्री ने 22 बड़े औद्योगिक घरानों को पकड़ा दिया।

बाद में राहुल हमीरपुर में रैली करने पहुंचे हैं। यहां के ऊना में वह हमीरपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार सतपाल रायजादा के साथ गगरेट विधानसभा उप-चुनाव में पार्टी कैंडिडेट राकेश कालिया, कुटलैहड़ में विवेक शर्मा, बड़सर में सुभाष ढटवालिया और सुजानपुर में कैप्टन रणजीत सिंह के लिए वोट की अपील कर रहे हैं।

आजकल नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू चार चमचे करते है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि आज कल नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू चार चमचे करते हैं। पूछते है कि आप आम कैसे खाते हो। छीलकर खाते हो या चूस कर। एक ओर चमचा पूछता है कि अमीर लोग अमीर होते जा रहे है और गरीब लोग गरीब होते जा रहे है। मोदी जी आप क्या सोचते है। मोदी जी 20-25 सेकंड सोचते हैं? फिर कहते हैं क्या मैं सबको गरीब बना दूं। राहुल ने कहा कि सवाल सबको गरीब बनाने का नहीं है। जो अपॉर्चुनिटी अमीरों को देते है, वहीं गरीबों को भी मिलनी चाहिए।

बीजेपी ने महिलाओं के 1500 रुपए रुकवाने का काम किया

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि बीजेपी ने महिलाओं के 1500 रुपए रुकवाने का काम किया है। चुनाव आचार संहिता हटते ही दो महीने के 1500-1500 रुपए महिलाओं के खाते में डाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के छह विधायक बीजेपी की राजनीतिक मंडी में बिके।

हिमाचल सरकार को परिंदा भी पर नहीं मार सकता: अग्निहोत्री

डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री कह रहे थे कि मैं हिमाचल की सरकार तोड़ दूंगा। पिछले कल अमित शाह ने भी हिमाचल की सरकार तोड़ने की बात कही। अग्निहोत्री बोले कि हमारे पास 34 विधायक हैं। अगले 45 महीने हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है। परिंदा भी इस सरकार को पर नहीं मार सकता। जनादेश का अपमान करने वालों को जनता सबक सिखाएंगी।

महिलाओं के खाते में डालेंगे 8500 रुपए

राहुल बोले कि महिलाएं घर में काम करती हैं और बाहर भी 16 घंटे काम करती हैं। इसलिए हम महिलाओं के अकाउंट में 8500 रुपए डालेंगे। PM मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि उनका भगवान के साथ डायरेक्ट क्नेक्शन है, और चमचे ताली बजाते हैं और कहते हैं वाह क्या बात कही।

मोदी के अंबानी-अडानी जैसे घरानों को शेल्टर के कारण बागवान मायूस

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के किसानों के MSP के लिए कानून बनाने जा रहे हैं और किसानों का कर्ज माफ करेंगे। आज हिमाचल के बागवानों को अंबानी-अडानी जैसे घरानों के कारण सेब के अच्छे दाम नहीं मिल पा रहे। इससे सेब बागवान मायूस हैं। यह सब प्रधानमंत्री मोदी के अंबानी-अडानी जैसे घरानों को शेल्टर के कारण हुआ है।

मोदी ने 22 उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 24 सालों का मनरेगा का बजट 22 उद्योगपतियों का कर्जा माफ कर उन्हें दे दिया। हिमाचल के सेब का पैसा अडाणी को दे दिया। एयरपोर्ट, पोर्ट, सोलर पावर, बिजली सब इन उद्योगपतियों को दे दिया।