जयपुर स्थित उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित मंडलीय समिति की बैठक में बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा संसदीय क्षेत्र के सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगें रखीं। बैठक में महाप्रबंधक और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बेनीवाल ने रेलवे विकास और यात्री सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने सामरिक दृष्टि से अहम जैसलमेर-बाड़मेर-भाभर रेल परियोजना को शीघ्र स्वीकृति देने, 11 अंडरब्रिज निर्माण को प्राथमिकता देने और मौजूदा ट्रेनों के संचालन व फेरों में वृद्धि की मांग की। इसके साथ ही सांसद ने जोधपुर से दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन जल्द शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा।
बैठक में जयपुर-दिल्ली और दक्षिण भारत में राजस्थान प्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई रेल सेवाओं की शुरुआत पर भी जोर दिया गया।

