राजनाथ बोले-भारत के नेताओं में जनता का विश्वास खत्म:नेताओं की कथनी-करनी में अंतर,मोदी ने इसे चुनौती के तौर पर लिया

Front-Page Politics Rajasthan Rajasthan-Others

राजसमंद:-राजस्थान के राजसमंद में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होने से जनता का उन पर विश्वास धीरे-धीरे खत्म होता चला गया। विश्वास का यह संकट कांग्रेस ने गहरा किया है। राजनाथ शुक्रवार को राजसमंद से भाजपा प्रत्याशी दीप्ति माहेश्वरी और नाथद्वारा से विश्वराज सिंह मेवाड़ की नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस खत्म होते विश्वास को चुनौती के तौर पर किसी ने लिया है तो वह हैं नरेंद्र मोदी और पार्टी का नाम है भाजपा। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस की तुलना वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम से भी की। उन्होंने कहा कि ये चुनाव भी वर्ल्ड कप से कम नहीं है। कांग्रेस की हालत भी राजस्थान में पाकिस्तानी टीम जैसी हो गई है। चुनाव शुरू होते ही कांग्रेस टूर्नामेंट से बाहर होते दिख रही है। भाजपा भारतीय टीम की तरह चैंपियन की तरह आगे बढ़ रही है।