आईपीएल:रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया,अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची

Front-Page National Sports TATA IPL 2026

आईपीएल के मौजूदा सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी चौथी जीत दर्ज करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया। बेंगलुरु ने अपने घरेलू मैदान पर 147 रनों का लक्ष्य 15.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवर में 146 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

बेंगलुरु की गेंदबाजी में रसिख सलाम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने 3 और क्रुणाल पंड्या ने 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली ने 49 रन बनाए, लेकिन वे एक रन से अर्धशतक से चूक गए। रजत पाटीदार ने 27 और जितेश शर्मा ने 23 रनों का योगदान दिया। इस मैच में किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं लगाया।

इस जीत के साथ बेंगलुरु 8 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स तीसरी हार के बाद 4 अंकों के साथ सातवें स्थान पर खिसक गई है।