राजस्थान में ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों की शुरुआत,आमजन को एक ही छत के नीचे मिलेंगी त्वरित सुविधाएं

Jaipur Rajasthan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) के मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर से ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों का शुभारंभ करेंगे। इन शिविरों के जरिए आमजन को विभिन्न योजनाओं का लाभ, प्रकरणों का त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों को नई गति देने का लक्ष्य रखा गया है।

शहरी सेवा शिविर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेंगे, जिनमें नागरिकों को बकाया लीज राशि एकमुश्त जमा कराने पर ब्याज में 100% छूट समेत कई रियायतें मिलेंगी। वहीं ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा, जहां स्वामित्व योजना, स्वास्थ्य सेवाएं, पशु टीकाकरण, बीज वितरण, सफाई, वृक्षारोपण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उपलब्ध होगा।

सरकार का कहना है कि ये शिविर अंत्योदय की संकल्पना को धरातल पर मूर्त रूप देंगे और जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करेंगे।