जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष बन सकते हैं संजय झा:राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उठी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग

Front-Page National Politics

नई दिल्ली:-जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के कंस्टीट्यूशनल क्लब में जारी है। ​​​​​​इस बैठक में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, नीतीश के नेतृत्व में 2025 का चुनाव लड़ने और झारखंड विधानसभा में कैंडिडेट उतारने समेत अन्य प्रस्ताव पर चर्चा हुई।

इसके साथ ही तेज कयास लगाए जा रहे हैं कि संजय झा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। मनीष वर्मा पर भी पार्टी अपना भरोसा बढ़ा सकती है। उनकी भी जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है।

पार्टी नेता संजय झा को जेडीयू का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की खबरों पर विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मैंने भी इसके बारे में सुना है लेकिन हमें अंतिम फैसले का इंतजार करना चाहिए।