महाकुंभ में अब तक 40.68 करोड़ श्रद्धालुओं ने लिया स्नान,अखाड़ों और कल्पवासियों की वापसी शुरू

Front-Page Maha Kumbh Prayagraj 2025 National

प्रयागराज में जारी महाकुंभ का शनिवार को 27वां दिन है। अब तक 40.68 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। मेला अभी 18 दिन और चलेगा, लेकिन अखाड़े और कल्पवासी धीरे-धीरे लौटने लगे हैं। प्रशासन ने इसके लिए नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचे, जहां वे संगम स्नान करेंगे। इधर, पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्नान के बाद श्रद्धालुओं को तुरंत बाहर निकाल रही है।

कल्पवासियों और अखाड़ों को मेले से लौटने की सुविधा देने के लिए प्रशासन 8 फरवरी की रात 8 बजे से 9 फरवरी की सुबह 4 बजे तक वाहनों को प्रवेश की अनुमति देगा। केवल ट्रैक्टर और छोटे वाहन ही मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।

इससे पहले, शुक्रवार को अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने महाकुंभ में स्नान किया। उन्होंने कहा कि वे 12 साल पहले भी यहां आए थे और वह अनुभव उनके लिए जीवन बदल देने वाला था।