राजस्थान में राज्य स्तरीय हिन्दी दिवस समारोह,उपमुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Jaipur Rajasthan

जयपुर में सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय सभागार में शनिवार को भाषा एवं पुस्तकालय विभाग, राजस्थान द्वारा “राज्य स्तरीय हिन्दी दिवस समारोह 2025” आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने भाग लेते हुए हिन्दी प्रेमियों को संबोधित किया और हिन्दी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विद्वानों व प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

डॉ. बैरवा ने कहा कि हिन्दी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रीय एकता की मजबूत कड़ी है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हिन्दी दिवस पर यह संकल्प लें कि हम अपनी मातृभाषा को और समृद्ध करेंगे और आने वाली पीढ़ियों तक इसकी गौरवशाली धारा पहुँचाएँगे।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल, राज्य परियोजना निदेशक अनुपमा जोरवाल, बालेन्दु शर्मा और मनीष गोयल भी उपस्थित रहे।