भ्रष्टाचार पर सख्ती:जालौर में पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता निलंबित

Jaipur Rajasthan

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ा कदम उठाया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के जालौर जिले के आहोर उपखंड में तैनात अधिशाषी अभियंता शंकरलाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

सरकारी आदेश के मुताबिक, सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई। गोदन से बिशनगढ़ को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी के आरोप सामने आए थे, जिसके बाद विभागीय जांच शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने न केवल अभियंता को निलंबित किया, बल्कि संबंधित ठेकेदार को डिबार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। सरकार का कहना है कि सार्वजनिक कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।