महाराष्ट्र को मिली पहली महिला उपमुख्यमंत्री,सुनेत्रा पवार ने ली शपथ

Front-Page National

महाराष्ट्र में शनिवार को राजनीतिक इतिहास रचते हुए अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मुम्बई स्थित लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह करीब 12 मिनट तक चला।

इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता शरद पवार मौजूद नहीं रहे। इससे पहले दिन में एनसीपी विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की विधान भवन में हुई बैठक में सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से पार्टी का नेता चुना गया था।

उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि 28 जनवरी को बारामती में हुए विमान हादसे में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु के बाद यह पद रिक्त हुआ था, जिसे अब सुनेत्रा पवार ने संभाला है।