लोकसभा में निलंबित 8 सांसदों का सस्पेंशन वापस,बजट सत्र में हंगामे के बाद हुई थी कार्रवाई

Front-Page National

नई दिल्ली: लोकसभा में बजट सत्र के दौरान निलंबित किए गए आठ सांसदों का सस्पेंशन मंगलवार को वापस ले लिया गया। इनमें सात सांसद कांग्रेस के और एक वाम दल का सांसद शामिल है।

इन सांसदों को 4 फरवरी को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किया गया था। आरोप था कि सदन में हंगामे के दौरान उन्होंने पीठासीन सदस्य कृष्ण प्रसाद तेनेती की कुर्सी की ओर कागज फेंके थे।

यह हंगामा उस समय हुआ था जब कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पूर्वी लद्दाख में 2020 में हुए भारत-चीन सीमा तनाव का मुद्दा उठा रहे थे।

सस्पेंशन वापस लेने का प्रस्ताव कांग्रेस सांसदके. सुरेश समेत तीन सांसदों ने रखा, जिसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। समाजवादी पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि सदन की मर्यादा बनाए रखने की जिम्मेदारी सत्ता पक्ष की भी है।

इस दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का भी जिक्र हुआ, जिसके बाद सदन में कुछ देर के लिए हंगामा देखने को मिला।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों से अपील की कि वे सदन में प्लेकार्ड या एआई से बनाई गई तस्वीरों का प्रदर्शन न करें और सदन की गरिमा बनाए रखें।