मुख्यमंत्री ने अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Jaipur Rajasthan
जयपुर, 26 जनवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने यहां विजिटर्स बुक में संदेश लिखते हुए देश की रक्षा में वीरगति को प्राप्त सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र सोनी सहित प्रशासन व सेना के उच्चाधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।