फिट इंडिया कार्यक्रम से देशभर में बढ़ी फिटनेस जागरूकता;‘Sunday on Cycles’ में खेल मंत्री ने दिया फिटनेस मंत्र;कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन से बढ़ेगा देश का सम्मान

Jaipur Rajasthan

जयपुर, 30 नवम्बर। खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहां है कि भारत मे 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन से देश का मान सम्मान बढ़ेगा, साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ेगा और खिलाड़ी भी तैयार होंगे, जो आने वाले समय मे एशियाई खेलो और ओलंपिक खेलो मे देश का झण्डा लहराएंगे।

यह बात खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने रविवार को Sunday on Cycles के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होने कहां कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को अनेको सौगाते दी है, जिसमे फिट इंडिया भी एक है। इसके जरिये उन्होंने पूरे देशवासियो को राजनीति से परे यह संदेश दिया है कि अगर भारत मे रहने वाले हर परिवार, युवा और नौजवान फिट रहेगे तो देश फिट रहेगा।

2004 ऐथंस ओलंपिक के रजत पदक विजेता शूटर कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहां कि प्रधानमंत्री की चाहते है कि देश फिट रहे, चाहे इसके लिये मोटापा कम करना पड़े, तेल खाये, योगा करना पड़े, दौड़ लगाये या फिर साईकिल चलाये तो इससे फिट रहा जा सकता है।

खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और शासन सचिव युवा मामले एवं खेल विभाग एवं अध्यक्ष राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद डा. नीरज के. पवन ने Sunday on Cycles के अवसर पर अमर जवान ज्योति से विधान सभा, लाल कोठी, पृथ्वीराज रोड़, स्टेच्यू सर्किल, अम्बेडकर सर्किल होते हुये वापस अमर जवान ज्योति तक साईकिल चलाई। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर जनरल साईं मयंक श्रीवास्तव एवं फिट इंडिया मूवमेंट के निदेशक नदीम अहमद भी साथ थे।