भारतीय तैलिक साहू घांची राठौर महासभा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन जयपुर में आज से शुरू

Jaipur Rajasthan

भारतीय तैलिक साहू घांची राठौर महासभा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज दिनांक 30 अगस्त 2025 को दोपहर 2 बजे साहू सदन, तैलियो की बगीची, जनता कॉलोनी जयपुर में प्रारम्भ हुआ।

प्रथम दिवस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई जिसमें भी उमेश नन्द लाल साहू राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा साहू राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, एस.पी. गुप्ता राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, मेवा लाल साहू राष्ट्रीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, संजय कुमार साहू, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अरविन्द गाँधी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक साहू राष्ट्रीय महामंत्री, भी सुनील साहू राष्ट्रीय महामंत्री, पाऊल साहू, नरेन्द्र साहू, प्रहलाद साहू (जयपुर) प्रदेश अध्यक्ष तेज बहादुर गुप्ता संरक्षक , मंचासीन रहे। सर्वप्रथम अतिधियों ने माँ कर्मा बाई के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया। प्रदेश कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों को दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया। साहू समाज मातृ शक्ति ने ईश वन्दना प्रस्तुत की।

मेवाराम साहू द्वारा तैयार साहू समाज के राष्ट्रीय कलिण्डर का विमोचन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद साहू द्वारा देश के सभी राज्यों से पधारे समाज बन्धुओं का शब्दों द्वारा अभिनन्दन किया। श्याम सुन्दर साहू प्रदेश कार्य-कारी अध्यक्ष ने अपने उद्‌बोधन में समाज के युवा, महिला एवं वरिष्ठ नागरिको के शैक्षिक, सशक्तिकरण एवं स्वावलम्बन हेतु कार्ययोजना बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मध्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रहलाद भी पधारे जिनका राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सत्यनारायण साहू उपाध्यक्ष ने शोल दुपट्टा पहना कर स्वागत किया

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश कार्यालय प्रदेश कार्यकारिणी, राजनैतिक कार्यकर्ता, समाज उत्पिडन के समाधान, सदस्यता, सामाजिक वार्यरतओं के सम्मान, महिला एवं युवाओं का स्वावलम्बन एवं नवाचार जैसे १ बिन्दुओं के एजेण्डा पर विचार विमर्श हुआ ।

सभी प्रदेश अध्यक्षों ने अपने-2 प्रदेशों के संगठन में किये गये कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा आगामी वर्ष की कार्ययोजना तैयार की गयी। सभी पदाधिरारियों ने एक मह से सामुदायिक सहयोग एवं राजनैतिक भागीदारी बढ़‌ाने पर जोर दिया गया। कार्यकारिणी बैठक में लगभग 500 सदस्य उपस्थित रहे।

दूसरे दिन 31 अगस्त को राष्ट्रीय अधिवेशन महावीर स्कूल, सी-स्कीम जयपुर में बातः 10 बजे प्रारम्भ होगा। कार्यक्रम है संचालन रमाशंकर साहू युवा प्रदेश अध्यक्ष ने किया।