ट्रम्प बोले-भारत और रूस अब चीन के पाले में, 50% टैरिफ को बताया जरूरी;भारत सरकार की टिप्पणी से इनकार

Front-Page International National

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि भारत और रूस अब चीन के करीब जा चुके हैं। शुक्रवार को ट्रुथ सोशल पर उन्होंने लिखा— “ऐसा लगता है कि हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। उम्मीद है उनका भविष्य अच्छा होगा।”

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

दरअसल, ट्रम्प ने हाल ही में भारत पर 50% तक टैरिफ लगाया है, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है। उनका कहना है कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीदकर खुले बाजार में बेच रहा है, जिससे यूक्रेन युद्ध लंबा खिंच रहा है। ट्रम्प ने कोर्ट में दलील दी कि भारत पर टैरिफ लगाना युद्ध खत्म कराने के लिए जरूरी कदम था।

ट्रम्प ने अपने पोस्ट के साथ 2017 ब्रिक्स सम्मेलन की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग साथ नजर आ रहे हैं।

अमेरिका की निचली अदालत और अपील कोर्ट पहले ही ट्रम्प के टैरिफ को गैरकानूनी करार दे चुकी हैं। कोर्ट का कहना है कि ट्रम्प के पास हर आयात पर असीमित टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट में अपील लंबित है।

ट्रम्प ने भारत पर आरोप लगाया कि ऊंचे टैरिफ से वह अमेरिका को “मार रहा है”, लेकिन दावा किया कि उनकी सख्ती के चलते भारत अब 0% टैरिफ देने को तैयार है। इसके बावजूद उन्होंने साफ किया कि फिलहाल टैरिफ कम करने का कोई इरादा नहीं है।