राजस्थान के सीकर जिले स्थित खाटूश्यामजी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर में शीश नवाकर उत्तराखंड समेत पूरे देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मंदिर में दर्शन के दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री का श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान प्रशासन की ओर से एसडीएम मोनिका सामोर, तहसीलदार शैलजा शेखावत और एएसपी गिरधारी लाल शर्मा ने उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर और कस्बे में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।
मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री धामी श्रीमाधोपुर के भारणी गांव में आयोजित राजस्थान सरकार के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

