आईपीएल में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 220 रन बनाए, लेकिन राजस्थान ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
राजस्थान की जीत के नायक युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने सिर्फ 38 गेंदों में 93 रन की आक्रामक पारी खेली। उनकी पारी में 7 चौके और 10 विकेट शामिल रहे। कप्तान यशस्वी जायसवाल ने भी तेज शुरुआत देते हुए 23 गेंदों में 43 रन बनाए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी हुई।
इसके बाद ध्रुव जुरेल ने नाबाद 53 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। डोनोवन फरेरा ने भी अंत में तेज 16 रन जोड़े। लखनऊ की गेंदबाजी संघर्ष करती दिखी और आकाश सिंह ने 3 ओवर में 54 रन खर्च किए।
इससे पहले लखनऊ के लिए मिचेल मार्श शतक से चूक गए और 57 गेंद में 96 रन बनाकर रन आउट हुए। जोश इंग्लिस ने 29 गेंद में 60 रन की तेज पारी खेली। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी हुई।
कप्तान ऋषभ पंत ने भी 35 रन बनाए, लेकिन अंतिम ओवरों में लगातार रन आउट होने से लखनऊ की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर। राजस्थान की ओर से यशराज पूंजा ने दो विकेट के लिए।

