जयपुर में धूमधाम से मनाई गई विजयदशमी,उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया रावण दहन में शिरकत

Jaipur Rajasthan

जयपुर में विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर शहर के कई हिस्सों में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विद्याधर नगर स्टेडियम और नांगल जैसा बोहरा में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, “रावण दहन सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि यह हमें हमेशा सत्य के साथ खड़े रहने की प्रेरणा देता है, क्योंकि सत्य कभी हार नहीं सकता।”

आतिशबाजियों और जयकारों के बीच रावण के पुतलों का दहन कर पर्व का समापन किया गया।