राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार को एक महिला की एक रिहायशी टावर से गिर कर मौत हो गई । इसे आत्महत्या बताया जा रहा है । घटना सांगानेर इलाके की मंगलम आनंदा सोसाइटी के प्लाजा की बताई जा रही है, जहां महिला ऊपर बसे नीचेभीर गई और उसकी मौत हो गई ।
सूत्रों के अनुसार, महिला अपने रिश्तेदारों से मिलने आई थी। मुलाकात के कुछ समय बाद ही वह नीचे गिर गई । । घटना की सूचना मिलते ही मुहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना एक हादसा है या फिर आत्महत्या , पुलिस इस बारे में जांच कर रही है । पुलिस का कहना है कि परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

