विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में महिला चिकित्सा शिविर आयोजित,उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने की शिरकत

Rajasthan

जयपुर
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के महिला मोर्चा द्वारा किशनबाग, नया खेड़ा वार्ड 27 में निःशुल्क महिला चिकित्सा, जाँच शिविर एवं निःशुल्क दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विशेष रूप से शिरकत की और महिलाओं से सीधा संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

उपमुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए और सभी को शिविर का पूर्ण लाभ मिल सके। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे इस तरह के शिविरों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं ताकि समय रहते बीमारियों की पहचान हो सके।

दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। महिलाओं के लिए विभिन्न सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ समाज की हर वर्ग की महिला को मिल रहा है।