वंदे मातरम के 150 साल:जयपुर सहित राजस्थान में विशेष कार्यक्रम,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजन

Jaipur Rajasthan

जयपुर, 24 जनवरी। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों के द्वितीय चरण की श्रृंखला में ध्येय वाक्य ‘‘स्वतंत्रता का मंत्र-वंदे मातरम‘‘ एवं ‘‘समृद्धि का मंत्र-आत्मनिर्भर भारत‘‘ आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें हैं।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के निर्देशन में राष्ट्रगीत वंदेमातरम का स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को विभिन्न आयोजनों के माध्यम से प्रदेश के जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन, कला, साहित्य एवं संस्कृति प्रवीण गुप्ता ने बताया कि वन्देमातरम/150 के आयोजन के द्वितीय चरण में ष्स्वतंत्रता का मंत्र-वंदे मातरमष् एवं समृद्धि का मंत्र-आत्मनिर्भर भारतष् भारत सरकार द्वारा निर्देशित ध्येय वाक्य का अनुसरण करते हुए जयपुर सहित प्रदेश के महाविद्यालयों/विद्यालयों/आवासीय विद्यालयों/छात्रावासों में शनिवार ( 24 जनवरी) को वंदेमातरम/150 पर आधारित निबन्ध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, रंगोली, चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं शनिवार को ही समस्त विद्यार्थियों की फनप्र.डलहवअ.पद पर उपलब्ध फनप्र वद टंदकम डंजंतंउ में सहभागिता भी की गई।

जयपुर के अल्बर्ट हॉल, हवामहल, आमेर सहित पर्यटन स्मारकों और प्रदेश के पर्यटक स्मारकों पर वंदे मातरम बूथ लगाए गए हैं। इसके साथ ही जहां सेल्फी पॉइंट्स बनाये गए है वहां पर आगंतुक पर्यटक एवं आमजन वंदे मातरम के महातम्य से परिचित होने के साथ ही इन सेल्फी पॉइंट्स पर सेल्फी लेकर अपने राष्ट्रभक्ति के भाव को प्रकट भी कर रहे हैं। अल्बर्ट हॉल पर पुलिस बैंड द्वारा वन्देमातरम की धुन का वादन किया गया।

शुक्रवार (23 जनवरी) को राज्य में आयोजित मेगा च्ज्ड में एक साथ 65,000 विद्यालयों में समस्त अभिभावकों को सम्मिलित कर वंदे मातरम् से व्यापक स्तर पर गायन करवाया जाना एक उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार शुक्रवार को ही राज्य के समस्त महाविद्यालयों/ विद्यालयों/छात्रावासों / अनाथालयों में वंदे मातरम् गीत का गायन किया गया। इसी प्रकार शुक्रवार को राजकीय कार्यालय में भी वृहद स्तर पर वंदे मातरम का गायन किया गया। प्रदेश की 62 हजार आंगनबाड़ियों में भी शुक्रवार को वंदे मातरम का गायन किया गया। पंचायती राज इकाइयों एवं शहरी निकायों, गैर सरकारी संस्थानों तथा अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी शुक्रवार को वंदे मातरम का गायन किया गया।

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों/विद्यालयों एवं गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में वंदे मातरम् पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वंदे मातरम् एवं देशभक्ति गीतों पर आधारित बैण्ड वादन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस बैंड द्वारा वंदे मातरम की प्रस्तुति दी जाएगी। वंदे मातरम आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में वंदे मातरम/150 आधारित झांकी निकाली जाएगी। इसी प्रकार जिलों की झांकियां में भी वंदे मातरम आधारित थीम होगी। सभी राजकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा आमजन से भी आग्रह किया गया है कि वे उक्त अवसर पर अंदकमउंजतंउ150.पद वंदे मातरम गायन कर, सेल्फी अपलोड करें जिसका उनको प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन मिलेगा।

प्रदेश में 25 और 26 जनवरी को जिला जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से वन्देमातरम/150 प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।