ओएमआर शीट घोटाले के ऊपर पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत जी के ट्वीट से सिद्ध होता है कि वो अपने पापों को ढकने के लिए व्यक्तव्य जारी करके उस दोष की पूर्ति करना चाहते है।
पहले वो इस बात का जबाव दें? उत्तरप्रदेश की एसटीएफ ने आपको सूचना दे दी। साढ़े इकसठ लाख पकड़ने के बाद, साढे़ चार साल तक आपने इस पूरे मामले पर ना कोई जांच समिति बनाई ना किसी को गिरफ्तार किया ना ही किसी प्रकार का मुकदमा दर्ज करके आप किसको संरक्षण दे रहे थे और किस बात के लिए रचना रच रहे थे।
ये राजस्थान कि सरकार भजनलाल जी के नेतृत्व में जैसे ही इसकी जानकारी मिलते ही तुरंत इस विषय को एसओजी को दिया और एसओजी ने अपने जांच के आधार पर उन मुलजिमों को पकड़ने का काम किया है, जांच अभी जारी है आप निश्चिंत रहिए ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार है ,जीरों टॉरलेंस पर चलती है, जो कानून अब आपने बनाया है, वो दिखाने का काम था ।निश्चित रूप से दोषियों को सजा मिलेगी

