शेखावाटी में सात दिन में 10 डिग्री गिरा पारा, अचानक बढ़ी ठंड, आग जलाकर करना पड़ रहा बचाव

Jaipur Rajasthan

Jaipur :  शेखावाटी इलाके में सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। फतेहपुर में लगातार तीसरे  दिन भी प्रदेश में सबसे सर्द रहा। मौसम साफ होते ही फतेहपुर में न्यूनतम तापमान में में दस डिग्री की गिरावट आ गई। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मौसम शुष्क रहने से अगले तीन दिनों में तापमान तीन से चार  डिग्री और गिर सकता है। फतेहपुर शेखावाटी मे सुबह
तेज सर्दी रही। ग्रामीण अंचल में अलसुबह खेतों में ओस की चादर बिछी नजर आई। उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने से जनजीवन ठिठुर गया। सूरज निकलने के बाद भी दोपहर में धूप में नरमी रही। गलन बढ़ने के कारण धूप में सर्दी का असर रहा। शाम होते ही सर्दी बढ़ गई और लोग घरों में दुबकने लगे। बुधवार को फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर न्यूनतम तापमान 3 .8 डिग्री  व मगंलवार को फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री दर्ज किया गया।
शातलहर का सभावना स्काई मेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ चुका है। पश्चिमी हिमालय से शुष्क और बर्फीली ठंडी हवाएं चल रही हैं। राजस्थान में शीतलहर का असर भी बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *