बेगूसराय में पीएम मोदी ने गंगा पर बने 6-लेन औंटा-सिमरिया ब्रिज का उद्घाटन,गयाजी से 13,000 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ

Front-Page National

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के बेगूसराय में गंगा नदी पर बने 6-लेन औंटा-सिमरिया ब्रिज का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ पीएम मोदी ने पुल पर पैदल चलकर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और बड़ी संख्या में लोग पीएम को देखने पहुंचे।

इससे पहले, गयाजी में पीएम मोदी ने 13,000 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का शुभारंभ किया। मगध विश्वविद्यालय परिसर में अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर तीखा हमला बोला। पीएम ने कहा, “हम घुसपैठियों को देश से निकालकर रहेंगे। इन्हें आपके हक पर डाका नहीं डालने देंगे। कांग्रेस-आरजेडी घुसपैठियों के साथ खड़े हैं।”

उन्होंने भ्रष्टाचार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अब ऐसा कानून लाया गया है जिसके तहत प्रधानमंत्री तक को भ्रष्टाचार के मामले में पद गंवाना पड़ेगा। बिहार के अतीत को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “लालटेन राज के दौरान बिहार अंधेरे में डूबा रहता था, न शिक्षा थी, न रोजगार, और पीढ़ियों को पलायन करना पड़ा।”