यूरोप में भारतीय समुदाय के साथ धोली मीना ने धूम धाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह। भारत माता की जयकारों से गुंजायमान हुआ यूरोप।

Front-Page International


15 August 2025
भारत 15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस समारोह की धूम ना सिर्फ़ भारत में बल्कि सात समंदर पार यूरोपियन देश माल्टा में भी देखने को मिली। यह दिन विदेश में रह रहे लोगों के लिए एक दूसरे से मिलने और अपनी मातृभूमि की यादों को ताजा करने का दिन होता है। 15 अगस्त भारतीयों को अपने देश और उसकी स्वतंत्रता के लिए गर्व महसूस कराता है। भारतीय संस्कृति खासकर राजस्थानी संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए जाने जानी वाली राजस्थान की बेटी धोली मीना ने माल्टा में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित समारोह में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। धोली मीना ने बताया कि कार्यक्रम में भारी संख्या मे भारतीय समुदाय के लोग शामिल हुए। माल्टा में रह रहे लोगो ने बताया कि उनको कार्यक्रम में भाग लेकर बहुत अच्छा लगा। यह उनके लिए अपने देश की संस्कृति और सभ्यता से जुड़ने का अवसर मिला। स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। इस अवसर पर ध्वजारोहण समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। इस वर्ष समारोह का विषय ‘नया भारत’ है, जो 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के सरकार के दृष्टिकोण को दर्शाता है।