जयपुर। आज गुरुवार को जयपुर के स्कूलों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने विद्यालयों में अव्यवस्थाओं को लेकर संबंधित प्रधानाचार्यो के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए है।
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर आज प्रातः 7:40 बजे अचानक स्कूलों का निरीक्षण करने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वाटर वर्क्स, पानी पेंच, जयपुर पहुंचे। विद्यालय में प्रार्थना सभा शुरू हो गई थी। मंत्री जी बच्चों के साथ प्रार्थना में शामिल हुए। प्रार्थना के बाद विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति की जांच की।
विद्यालय में कुल नामांकन 334 था जबकि प्रार्थना सभा में मात्र डेढ़ सौ छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले तथा जितेंद्र सिंह व्याख्याता अर्थशास्त्र बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय में प्रार्थना सभा मोबाइल से कराई जा रही थी।
मंत्री जी ने प्रधानाचार्य दामोदर लाल को निर्देश दिए की प्रार्थना सभा विद्यालय में छात्र-छात्राओं से ही कराई जाए तथा प्रार्थना सभा में सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित करावे।
इसके बाद मंत्री जी का काफिला शहीद मेजर योगेश अग्रवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुरलीपुरा, बीड़ पहुंचा। विद्यालय में प्रातः 8:05 पर पहुंचे शिक्षा मंत्री जी को प्रधानाचार्य रचना दूदवाल अनुपस्थित मिली। विद्यालय में सुनीता पारेख व्याख्याता,वर्षा गोयल वरिष्ठ अध्यापक, कृष्णा देवी जाट वरिष्ठ अध्यापक एवं मंजीता अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, कमलकांत मिश्रा वरिष्ठ सहायक बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए। शाला दर्पण पोर्टल पर भी उनके अवकाश अथवा अन्य किसी कार्य पर जाने की सूचना नहीं थी। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक नीलम विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ खेलकूद प्रतियोगिता हेतु आमेर जाना पाया गया।
विद्यालय के शाला दर्पण रिकॉर्ड से ज्ञात हुआ कि विद्यालय के अधिकांश कार्मिकों द्वारा अवकाश शाला दर्पण के माध्यम से आवेदन किया जाना सुनिश्चित नहीं किए जाते हैं। विद्यालय में मूवमेंट रजिस्टर का भी अभाव पाया गया।
विद्यालय में कार्यरत उप प्राचार्य सोमकला वर्मा द्वारा प्रधानाचार्य को दूरभाष पर विद्यालय में मंत्री महोदय के आगमन की सूचना देने के उपरांत प्रधानाचार्य द्वारा गुमराह करने का प्रयास किया गया। विद्यालय कक्षा कक्षा का निरीक्षण के दौरान पाया गया की कक्षा कक्ष में जाले लगे हुए थे एवं सफाई व्यवस्था का अभाव था। विद्यालय में कक्षा कक्षा के पीछे गंदगी के ढेर परिसर में पाए गए।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय जयपुर को प्रधानाचार्य के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के प्रस्ताव भिजवाने हेतु निर्देशित किया है।
इसी प्रकार राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालय,द्वारकापुरी,शास्त्री नगर जयपुर के हालात को देखकर तो शिक्षा मंत्री स्वयम चौंक गए। यहां भी विद्यालय निरीक्षण के वक्त प्रधानाचार्य सीमा विज विद्यालय में अनुपस्थित थी। विद्यालय स्टाफ द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यालय दो पारी में संचालित है। अतः प्रधानाचार्य प्रातः 10:00 बजे विद्यालय आती है। विद्यालय में माया गुरावा व्याख्याता कक्षा कक्ष में तथा शिक्षक सैयद शाहिद स्टाफ रूम में बैठे मोबाइल चलते हुई पाए गए। कक्षा नवी में अध्ययन करा रहे अध्यापक जवाद अली वरिष्ठ अध्यापक उर्दू की कक्षा में शिक्षा मंत्री द्वारा बच्चों से सामान्य ज्ञान की प्रश्न पूछे गए।
जैसे की देश के प्रधानमंत्री कौन हैं? देश के महामहिम राष्ट्रपति महोदय का क्या नाम है? राजस्थान के मुख्यमंत्री का क्या नाम है? इत्यादि बच्चे इन सवालों का जवाब भी नहीं दे। पाए संबंधित विषय के अध्यापक से इस बाबत शिक्षा मंत्री द्वारा सवाल पूछने पर जवाब दिया गया कि आज टीचर डे मनाने के लिए बच्चे आए हैं। इसलिए जवाब नहीं दे पा रहे।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने वरिष्ठ अध्यापक जवाद अली के विरुद्ध जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय जयपुर को अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए हैं।
इसी विद्यालय में कक्षा 12वीं में इतिहास का कालांश चल रहा था। मंत्री दिलावर ने बच्चों से राज्यपाल का नाम पूछा तो बच्चे निरुतर थे। भारत सरकार के वर्तमान गृहमंत्री का नाम पूछा तो जवाब दिया कि भजन लाल जी शर्मा। इसी प्रकार देश के राज्यों की कुल संख्या की भी बच्चों को जानकारी नहीं है।
देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल का नाम भी बच्चों को याद नहीं था। बालिकाएं कक्षा में पूर्ण गणेश में नहीं पाई गई। शौचालय में टूटा हुआ फर्नीचर भरा हुआ था तथा सेफ्टी टैंक चैंबर खुले पाए गए। कक्षा कक्षों में गुटका, आलू चिप्स की थैलियां पड़ी हुई पाई गई। कक्षा कक्षा की दीवारों पर जर्दा, गुटके के पीक के निशान पाए गए। कक्षा कक्ष में लंबे समय से झाड़ू भी नहीं लगा ऐसा प्रतीत पाया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रधानाचार्य सीमा विज के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है।
निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री के विशेषाधिकारी सतीश कुमार गुप्ता एवं जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक सुनील सिंघल भी उपस्थित थे।

