अंता उपचुनाव: डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में किया जनसंपर्क,बंबोरी कलां में चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

Politics Rajasthan Rajasthan-Others

अंता विधानसभा उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने क्षेत्र के ग्राम बोहत, ईश्वरपुरा, मऊ और बंबोरी में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में जनता से संवाद स्थापित करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी साझा की।

डॉ. बैरवा ने कहा कि “राजस्थान के विकास के संकल्प को साकार करने के लिए अंता क्षेत्र भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।”

इस दौरान बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा भी उनके साथ मौजूद रहे।

बाद में, उपमुख्यमंत्री ने ग्राम बंबोरी कलां में भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया और जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार के प्रति जनता का विश्वास और समर्थन इस बात का संकेत है कि अंता भाजपा के रंग में रंगने जा रहा है।”

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य और मंडल अध्यक्ष महेंद्र सहित स्थानीय कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।