प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मंत्री ने लगाया झाड़ू,मंदिर में की सफाई

Kota Rajasthan

कोटा। भारतीय जनता पार्टी गणेश नगर मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 में जन्म दिवस के अवसर पर खड़े गणेश जी मंदिर पर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने किया।
मंत्री दिलावर के साथ मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर उसकी सफाई की और कचरे को एकत्रित कर निस्तारित किया।
इस अवसर पर मंत्री मदन दिलावर कहा कि 2014 में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी के पूरे भारत को स्वच्छ बनाया जाएगा। इसके लिए स्वच्छता अभियान चलाया था। हम मोदी जी के सपनों को सरकार करने के लिए प्रदेश में निरंतर स्वच्छता अभियान को संचालित कर रहे हैं। जिसका असर भी अब दिखने लगा है। ग्राम पंचायतें अब पहले से अधिक स्वच्छ और साफ दिखने लगी है। हमारा प्रयास है कि 2 वर्ष के अंदर राजस्थान का ग्रामीण क्षेत्र देश में सफाई के मामले में नंबर एक स्थान पर रहे। इसके लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा।

गणेश नगर मंडल अध्यक्ष रामचंद्र नागर के नेतृत्व में सफाई अभियान में जिला मंत्री भावना, जिला युवा प्रमुख रोहित, जिला प्रबुद्ध जन प्रमुख सियाराम, मंडल महामंत्री राजेंद्र, दिलीप पारेता, मंडल उपाध्यक्ष शिवकरण, कपूर चंद राठौड़, मंडल मंत्री पिंक लता सुमन, प्रबुद्ध जन प्रमुख दिवाकर प्रसाद, जितेंद्र जांगिड़, देवी शंकर पहाड़िया, रामचंद्र नगर ओबीसी मोर्चा महामंत्री, मुकेश जोशी, सुरेंद्र,मुकुट सेन, हेमराज नागर, प्रहलाद गौतम, धर्मेंद्र प्रजापति, वार्ड पार्षद रामदेव वर्मा आदि अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।