खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने पाली में की बैठक,बोले- ‘गिव अप अभियान’ का लाभ सिर्फ पात्रों को मिले

Jodhpur Rajasthan Rajasthan-Others

जयपुर, 26 सितम्बर। खाद्य सुरक्षा एवं नागरिक आपूर्ति विभाग मंत्री सुमित गोदारा ने शुक्रवार को पाली जिला कलक्टर कार्यालय में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि गिव अभियान का उद्देश्य सक्षम लोगों को स्वेच्छा से इसका त्याग कराना और पात्र व्यक्तियों को ही इसका लाभ दिलाना है।

बैठक में उन्होंने एजेन्डावार बिन्दुओं की ब्लाकवार समीक्षा की और प्रगति के लिये आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने इस अवसर पर जिले में संचालित उचित मूल्य की दुकानों की स्थिति के बारें में ब्लाकवार समीक्षा , खाध सुरक्षा एनएफएसए राशन कार्ड वितरण ,साथ ही गिव अप अभियान में अब तक की प्रगति , स्वेच्छा से हटाई गयी यूनिट ,कुल यूनिट ,गिव अप आनलाईन स्थिति की समीक्षा कर निर्देश दिये।