राजस्थान में 24 नवंबर से शुरू होंगे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025,सात शहरों में होंगी प्रतियोगिताएं

Ajmer Bharatpur Bikaner Jaipur Kota Rajasthan Rajasthan-Others Sports Udaipur

राजस्थान 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) 2025 की मेजबानी करेगा। यह आयोजन जयपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा और भरतपुर समेत सात शहरों में होगा।

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि राजस्थान संस्करण देश के बढ़ते खेल परिदृश्य को प्रदर्शित करेगा और युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

यह खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का पांचवां संस्करण होगा, जिसमें 12 दिनों तक 5000 से अधिक खिलाड़ी 23 स्पर्धाओं और एक डेमो इवेंट में भाग लेंगे।

इस बार कार्यक्रम में बीच वॉलीबॉल, कैनोइंग एंड कयाकिंग और साइक्लिंग को पहली बार शामिल किया गया है, जबकि खो-खो को प्रदर्शन खेल के रूप में रखा गया है।

राजस्थान पहली बार KIUG की मेजबानी करेगा। इससे पहले ओडिशा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में इसके संस्करण आयोजित किए जा चुके हैं।

पिछले वर्ष आयोजित KIUG 2024 में 200 से अधिक विश्वविद्यालयों के करीब 4500 खिलाड़ियों ने 20 खेलों में भाग लिया था। टीम चैंपियनशिप का खिताब चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने जीता था, जबकि पंजाब यूनिवर्सिटी अब तक दो बार विजेता रह चुकी है।