लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर रकाबगंज साहिब में मत्था टेका,कहा — उनकी वाणी समस्त मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत है

Front-Page National

नई दिल्ली, 5 नवम्बर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर बुधवार को दिल्ली स्थित गुरुद्वारा श्री रकाबगंज साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर बिरला ने गुरु साहिब से समस्त देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं नैरोग्य की कामना की। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की वाणी संपूर्ण मानवता को सत्य, करुणा और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। गुरु नानक देव जी का जीवन और उपदेश समाज में समानता, प्रेम एवं एकता के अमर संदेश हैं, जो आज भी मानवता को दिशा प्रदान करते हैं।