अंता। आगामी उपचुनाव के तहत उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने शनिवार को अंता विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में ग्राम पलायथा, भोराझेड़ी, बड़वा, अमलसरा और गुलाबपुरा में व्यापक जनसंपर्क किया।
उन्होंने आमजन से भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि जनता का उत्साह और समर्थन देखकर यह स्पष्ट है कि अंता में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत तय है।
इस दौरान बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा, ओसियां विधायक भैराराम सियोल, पूर्व विधायक बद्री चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

