भर्तियों में साजिश का खुलासा:कांग्रेस शासन के घोटालों पर एसओजी की कार्रवाई,दोषियों पर सख्त प्रहार जारी रहेगा—जवाहर सिंह बेढ़म

Jaipur Rajasthan

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने एक बयान जारी कर राजस्थान पुलिस और एसओजी द्वारा कांग्रेस के शासन में कर्मचारी चयन बोर्ड में हुई धांधलियों का फर्दाफाश करते हुए कई कार्मिकों की गिरफ्तारी करने पर बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि एसओजी ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उन्होंने सुपरवाइजर भर्ती-2018, प्रयोगशाला सहायक भर्ती और कृषि पर्यवेक्षक भर्ती में ओएमआर शीट में ही बदलाव कर दिए थे। अभ्यर्थियों के वास्तविक अंकों में फेरबदल कर उन्हें बढ़ा दिया।

बेढ़म ने कहा कि ओएमआर शीट में तब्दिली और विभिन्न गड़बड़ियों का षडयंत्र चल रहा था और चयन के बदले लाखों-करोड़ों रुपयों की उगाही चल रही थी। मुझे लगता है उन पर कांग्रेस के बड़े लोगों का हाथ था। गृह राज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में अपराध के खिलाफ राज्य सरकार का कठोर प्रहार लगातार जारी रहेगा। उन्होंने युवाओं को विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती परीक्षाएं आयोजित होंगी।