परिसीमन पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद:झाबर सिंह खर्रा का डोटासरा पर पलटवार

Jaipur Politics Rajasthan

नगर निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं के परिसीमन को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी उनकी घबराहट को दर्शाती है।

झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि कांग्रेस अपने शासनकाल में नगर निकाय और पंचायतीराज परिसीमन में कथित धांधली करती रही, जबकि वर्तमान में भाजपा सरकार जनहित में उसी प्रक्रिया को नियमों के अनुसार सुधार रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण कांग्रेस नेता अनर्गल बयान दे रहे हैं।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार आम मतदाता और जनता के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उनके अनुसार नगर निकायों और पंचायतीराज का परिसीमन पूरी तरह नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से किया गया है, जिसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं हुआ—जैसा कि कांग्रेस शासन के दौरान देखने को मिला था।