उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके,दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में दहशत

Breaking-News Front-Page Jaipur National Rajasthan


उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। राजधानी जयपुर के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और चंडीगढ़ में भी कंपन महसूस हुआ।

झटके महसूस होते ही लोग एहतियातन अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। कई स्थानों पर लोग खुले इलाकों में एकत्रित हो गए।

भूकंप का असर भारत के अलावा अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्सों में भी देखा गया, जहां काबुल समेत कई क्षेत्रों में झटके महसूस किए गए।फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।