मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उसे 103 रन से हराया, जो मुंबई की अब तक की सबसे बड़ी हार है।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी मुंबई के सामने चेन्नई ने 208 रन का लक्ष्य रखा। चेन्नई की ओर से संजू सैमसन ने नाबाद 101 रन की शानदार पारी खेली, जो उनके आईपीएल करियर का पांचवां शतक है। इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ और डेवाल्ड ब्रेविस ने भी अहम योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 19 ओवर में 104 रन पर सिमट गई। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने कुछ संघर्ष किया, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।
चेन्नई की ओर से अकील हुसैन ने 4 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई, जबकि नूर अहमद को 2 विकेट मिले।यह जीत चेन्नई सुपर किंग्स की भी आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत साबित हुई है।

