जयपुर:-उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सिविल लाइंस स्थित आवास पर जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान लोगों ने सड़क, पानी, अतिक्रमण सहित विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर अपनी बात उपमुख्यमंत्री के सामने रखी।
उपमुख्यमंत्री ने जनसुनवाई में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता और बारीकी से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से आमजन की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आमजन ने अपनी समस्याएं सीधे उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखीं, जिस पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

