नैनवां, 31 मई। नैनवां थाना पुलिस ने सफाई कर्मचारी भर्ती में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक लाख रुपये हड़पने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सीआई सहदेव सिंह मीणा ने बताया कि पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार देवरिया निवासी सेना मीणा ने शिकायत दी कि वर्ष 2023 में आरोपी विजय डोमेला नामक व्यक्ति ने सफाई कर्मचारी भर्ती में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि इस दौरान उसने भर्ती में चयन कराने के नाम पर एक लाख रुपये प्राप्त किए।
शिकायतकर्ता का कहना है कि भर्ती नहीं होने पर आरोपी ने राशि लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन लंबे समय बाद भी रकम वापस नहीं की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि रुपये मांगने पर आरोपी टालमटोल करता रहा तथा कार्रवाई नहीं होने देने की बातें भी कही।
मामले की जांच के बाद नैनवां थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(2) एवं 316(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरी ओर विजय डोमेला ने बताया कि उस पर लगाये गये आरोप गलत है । उसके खिलाफ राजनैतिक षड्यंत्र के तहत झूठा मामला दर्ज करवाया गया है । पुलिस को निष्पक्ष रूप से इन्वेस्टिगेशन किया जाना चाहिए

