Skip to content
Monday, June 01, 2026
Bharat 360 News

Bharat 360 Degree News

Round the clock, Around the world

  • National
  • Rajasthan
    • Jaipur
    • Jodhpur
    • Kota
    • Ajmer
    • Udaipur
    • Bikaner
    • Bharatpur
  • Business
  • Politics
    • Rajasthan Elections 2023
    • Himachal Elections 2022
    • Gujarat Elections 2022
  • International
  • Sports
  • Cricket
    • TATA IPL 2025
  • Entertainment
  • Youth
  • Jyotish/Religion
  • Language
    • हिंदी
    • English
site mode button

नाम बदला लेकिन रोजगार नहीं मिला,श्रमिको ने SDM कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Rajasthan
Monday, 1 June 2026, 18:48Monday, 1 June 2026, 23:33Bharat 360 Reporter

टी. आर सैनी

नैनवां,1 जून । केंद्र सरकार ने मनरेगा (MGNREGA) का नाम बदलकर “जी राम जी” (विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन-ग्रामीण या VB-G RAM G) तो कर दिया है। लेकिन धरातल पर इस योजना में काम मांगने वाले श्रमिको को धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा रहा है । सोमवार को नैनवां उपखण्ड क्षेत्र के खानपुरा पंचायत में ऐसा ही मामला सामने आया है । ग्रांम पंचायत खानपुरा क्षेत्र के खानपुरा, टोपा एवं किरो का झोपड़ा गांव के मनरेगा श्रमिकों ने रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
इससे पूर्व तीनों गांवों के महिला एवं पुरुष श्रमिक ग्राम पंचायत कार्यालय पर करीब एक घंटे तक धरने पर बैठे रहे। श्रमिकों का आरोप था कि ग्राम विकास अधिकारी द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर वे उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए तत्काल मनरेगा मस्टरोल जारी करने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि खानपुरा, टोपा एवं किरो का झोपड़ा गांव में लघु एवं सीमांत किसान तथा श्रमिक वर्ग के लोग निवास करते हैं। हाल ही में हुई ओलावृष्टि से फसलें नष्ट हो जाने के कारण ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसके बावजूद बार-बार मांग करने पर भी ग्राम पंचायत द्वारा मनरेगा योजना के तहत रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
श्रमिकों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिन के भीतर मनरेगा में रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया तो उपखंड अधिकारी कार्यालय पर उग्र आंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
ज्ञापन के दौरान सीताराम खानपुरा, भूरी बाई, रामसहाय गुर्जर, रामप्यारी, दुर्गा बाई, जितेंद्र चौपदार, कैलाश, सुगना, चंदा, कजोड़ी बाई सहित सौ से अधिक महिला एवं पुरुष श्रमिक उपस्थित रहे।

Tagged NainwaProtested at the Sub-Divisional Officer's office and submitted a memorandumRajasthanVB G RAM G Act 2025

Post navigation

आज का राशिफल 1 जून 2026,सोमवार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की,विकास और सुशासन के मुद्दों पर हुई चर्चा

You May Like

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे सीएम-डिप्टी सीएम:मुख्यमंत्री बोले-पेपर लीक माफिया को छोड़ेंगे नहीं,हम RPSC तक भी पहुंचे;कांग्रेस को जनता माफ नहीं करेगी

Tuesday, 26 March 2024, 21:07Tuesday, 26 March 2024, 21:07Bharat 360 Reporter

सहरिया मॉडल कॉलोनी का शुभारंभ:आदिवासी विकास को नई दिशा

Thursday, 2 January 2025, 21:51Thursday, 2 January 2025, 21:51Bharat 360 Reporter

गहलोत का केन्द्र सरकार पर तीखा हमला,बोले-भाजपा संविधान बदलने की बात कह रही,जनता को संभलना होगा

Tuesday, 16 April 2024, 20:48Tuesday, 16 April 2024, 22:43Bharat 360 Reporter

About Us

Bharat 360° News is a free for all news portal that publishes latest and most authentic news as it happens.

Share News :  news@bharat360degree.com

Email: contact@bharat360degree.com

Follow Us

Breaking-News breaking-news-english Front-Page Front Page English International Jaipur Jodhpur Jyotish Jyotish/Religion Kota Loksabha Election National National English Politics Rajasthan Rajasthan-Others Religion Sports Trending Uncategorized

0+

Active Users

Copyright © Three 60 Degree Medialabs Pvt. Ltd. | Theme: News Portal by Mystery Themes.