नैनवां की गौशाला ट्रॉमा सेंटर में पांच गौवंशों की मौत,इलाज और व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Rajasthan Rajasthan-Others

नैनवा में श्री गोपाल गौशाला के पास संचालित पशु ट्रोमा सेंटर में पांच बीमार और घायल गौवंशों की मौत के बाद व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े अधिकारियों ने ट्रोमा सेंटर का निरीक्षण किया, जहां गौवंश मृत अवस्था में मिले। इसके बाद प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

पशु चिकित्सकों के अनुसार दो गौवंशों की मौत पेट में प्लास्टिक पहुंचने और दो की डिहाइड्रेशन से हुई। वहीं गौशाला समिति ने आरोप लगाया कि ट्रोमा सेंटर में विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों और नियमित मेडिकल टीम की कमी के कारण समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है।समिति ने प्रशासन से ट्रोमा सेंटर पर सर्जन और स्थायी चिकित्सा टीम तैनात करने की मांग की है।